Skip to main content

एक सज्जन से वार्तालाप

आज एक सज्जन पुरूष से मुलाकात हुई। पहनावा देखकर मानों ऐसा लग रहा था कि वह किसी रईस परिवार के है।दरअसल कुछ देर तक वार्तालाप चली।वार्तालाप करने के क्रम में उन्होंने कहा,विदेशों में घूम कर आए हैं,जनाब।मैनें कहा, 'अच्छा' ये तो बड़ी ख़ुशी की बात है जो कम से कम विदेशों में घूमकर आए।उसके बाद कहने लगे,एक बात कहूँ सर जी?मैंने कहा-- हाँ-हाँ बिल्कुल,क्यों नहीं?
उन्होंने दुखी भाव से कहने लगे,बड़ी मुश्किल से एक प्रश्न पूछा--'हिन्दुस्तान के बारे में सब जगह यह धारणा हो गई है कि भिखारियों का देश है।ये प्रश्न सुनकर थोड़ी देर के लिए गुस्सा चढ़ा।और गुस्सा चढ़ना स्वाभाविक था।आखिर देश का सवाल था,साहब।फिर मैंने आगे वाला व्यक्ति की मनोदशा देखकर शांत हो गया।लेकिन फिर भी मैंने पूछा,सर जी आपने इंडिया में कितने जगह भीख माँगे क्या?बोले कि नहीं,मैंने तो भीख नहीं माँगी,लेकिन देश भीख माँग रहा है।तब हमें लगने लगा कि अब यहाँ विन्रमता से पेश आना उचित नहीं होगा।क्योंकि जिस देश में हम रहते है,उस देश की बुराई कोई करें।तो कैसे सहन कर सकते है।मैंने कहा,कुछ हद तक आपका कहना जायज़ हो सकता है,लेकिन इंडिया में अगर भिखारी है,तो उन भिखारियों की श्रेणियों में आप भी हो।अंत में वह चुप हो गए।लेकिन बाद में हमें भी पछतावा हुआ,हमें ऐसे नहीं बोलना चाहिए था।जाते-जाते बस मैंने इतना कहा-- आपको अपने सोच बदलने की जरूरत है।क्योंकि अगर आपका सोच अच्छा होगा,तभी आप चीजों को अच्छे तरीके से देख सकते है,परख सकते है।तब हमनें मन में सोचा हमारा अजीज मित्र आकाश ठीक कहता है--'कहाँ से आते है ऐसे लोग'जो इस तरह के गलत विचार रखते हैं।
                                ---- आपका क़लमकार गौरव झा

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर का गुलाबी रत्न 'हवा महल' : इतिहास,अद्भुत वास्तुकला और पर्यटन का बेजोड़ संगम

                  GAURAV   Jha   ( Writer , Columnist & Journalist ) ---------‐--------------------------‐----------------------------------------- राजस्थान अपनी संस्कृति, वेशभूषा, पहनावा, त्योहारों और संगीत के अलावा अनोखे खूबसूरत, प्रसिद्ध किलों के लिए काफ़ी मशहूर है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप घूम सकते हैं। जी हाँ! आप राजस्थान के जयपुर शहर में घूमने का प्लान बनाएँ। क्योंकि घुमना अथवा घुमक्कड़ी करना भी एक कला है, घुमक्कड़ी के दौरान जहाँ भी घुमने जाइए। आप उस राज्य की संस्कृति, पहनावे, त्योहारों और खान-पान का लुत्फ़ उठाईए ।यकीनन उस राज्य के लोगों के बारे में जानिए, समझिए, थोड़ी बहुत गुफ्तगू कीजिए। किसी भी देश अथवा राज्य की असली पहचान वहाँ की संस्कृति, कला, शिक्षा-प्रणाली, त्योहारों,नृत्य-संगीत और वहाँ के इतिहास से होती है। राजस्थान के कई शहर ऐसे हैं, जहाँ जाकर इतिहास के पन्नों को एक बार फिर पलटने का मन करने लगता है। ऐसी ही एक खूबसूरत शहर है 'जयपुर, जो राजस्थान की राजधानी भी है। यहाँ राजा-महाराजाओं...

सुलभ क्रांति के जनक : पद्म विभूषण डाँ. विंदेश्वर पाठक

  WRITER GAURAV JHA  सुलभ स्वच्छता एवं सामाजिक सुधार-आंदोलन के जनक कहे जाने वाले पद्म विभूषण से अलंकृत महान व्यक्त्वि डॉ. विन्देश्वर पाठक जी थे। उन्होंने सिर्फ़ महात्मा गाँधी जी के सपने को पूरा नहीं किया। बल्कि स्कैवेंजरों के मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जीवन भर संघर्षरत रहा और अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। अक्सर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी कहा करते थे कि ------------- " शायद मेरा पुनर्जन्म नहीं हो,किंतु यदि ऐसा होता है, तब मेरी इच्छा है कि मेरा जन्म स्कैवेंजरों के परिवार में हो, जिससे मैं सर पर मैला ढ़ोने के अमानवीय, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तथा घृणित कार्य से उन्हें मुक्ति दिला सकूँ" कहीं न कहीं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विंदेश्वर पाठक जी महात्मा गाँधी जी के विचारों से प्रभावित थे,और उनके विचारों को सीने में लेकर चला और लाखों स्कैवेंजरों, 'अस्पृश्यों' को मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए महात्मा गाँधी के अधूरे सपने को पूरा किया। दर असल पद्म विभूषण डॉ. विंदेश्वर पाठक जी का जन्म 2 अप्रैल, 1943 को बिहार के वैशाली जिले के रामपुर के बघेल ग...

मिथिला मखाना : परंपरा ,स्वाद और सेहत की अनोखी कहानी

        Gaurav Jha   [WRITER, JOURNALIST & COLUMNIST ] बिहार के मिथिला (Mithila) में एक कहावत काफी मशहूर है- पग-पग पोखरि, माछ-मखान। मिथिला के मखाने अपने स्वाद, पोषक तत्व और प्राकृतिक रूप से उगाए जाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। मिथिला की पावन धरती, जहाँ ज्ञान, संस्कृति और परंपरा की खुशबू बसती है, वहीं की पहचान है मिथिला मखाना। इसे यूँ ही “तालाबों का सोना” नहीं कहा जाता। सदियों से मखाना मिथिला के किसानों की मेहनत, प्रकृति के वरदान और समृद्ध परंपरा का प्रतीक रहा है।कहा जाता है, मिथिला के तालाबों में सिर्फ पानी नहीं, मेहनत और सपने भी पलते हैं। कांटों से भरे गहरे पानी में उतरकर किसान मखाने के बीज निकालते हैं। यह सिर्फ खेती नहीं, पीढ़ियों से चली आ रही एक विरासत है। हर दाना किसानों की मेहनत और मिथिला की मिट्टी की कहानी कहता है।               लिहाज़ा भारत के 90% मखानों का उत्पादन यहीं से होता है। मिथिला का मखाना अपनी गुणवत्ता,स्वादिष्ट पोषक तत्व और औषधीय गुणों के कारण देश और विदेशों मे...