Skip to main content

लेख -- संस्कृत का महत्व

दस वर्ष से भी अधिक पहले की बात है।किसी एक साधारण आजीविका वाले जर्मन पादरी के परिवार में उनकी आठ संतानों में सबसे होनहार अल्पवयस्क बालक ने अपने विद्यार्थी जीवन में एक दिन प्राध्यापिक लासेन को एक नयी भाषा संस्कृत और साहित्य के विषय में भाषण देते सुना।
        उस समय संस्कृत भाषा साहित्य यूरोपीय विद्वानों के लिए बिल्कुल ही नया था। इन भाषणों को सुनने में दाम तो लगते नहीं थे,क्योंकि अभी भी किसी व्यक्ति के लिए यूरोप के किसी विश्वविद्यालय में संस्कृत पढ़ाकर रूपया कमाना असम्भव है,यदि विश्वविद्यालय उनको इस कार्य के लिए विशेष सहायता प्रदान करता हो तो वह दूसरी बात है।
    प्राध्यापक लासेन संस्कृत के अग्रणी वीरहृदय जर्मन पंडितों के लगभग अंतिम प्रतिनिधि थे।ये पंडित लोग वास्तव में वीर पुरूष थे क्योंकि विद्या के प्रति निस्वार्थ आस्था,प्रेम,पवित्रता,और ईमानदारी के अतिरिक्त उस समय जर्मन विद्वानों के भारतीय साहित्य की ओर आकृष्ट होने का कौन-सा कारण हो सकता था।विद्वान लब्धप्रतिष्ठित प्राध्यापक लासेन एक दिन कालिदास की द्वारा रचित अभिग्यान शाकुन्तलम् के एक अध्याय की व्याख्या कर रहे थे और उस दिन हमारा यह युवक विद्यार्थी जिस ध्यान और उत्सुकता के साथ उनके द्वारा बतलाई गयी व्याख्या सुन रहा था,उतना तन्मय श्रोता शायद वहां और कोई न था।निश्चिततौर पर व्याख्या का विषय अवश्य ही अत्यन्त हृदयग्राही एवं अद्भूत प्रतीत हो रहा होगा।पर सबसे अधिक आश्चर्यजनक बात तो यह थी कि एक यूरोपीय व्यक्ति के अनाभ्यस्त कर लेने पर भी इस बालक को उन शब्दों ने मंत्रमुग्ध-सा कर दिया था।
      वह अपने घर गया,किन्तु उसने जो कुछ सुना था,उसे वह रात में नींद में भी भूल न सका।उसने मानो इतने दिनों के अग्यात ,अपरिचित देश का सहसा दर्शन पा लिया हो,और उसे ऐसा प्रतीत हुआ कि मानो वह देश उसके देखे हुए अन्य सब देशों की अपेक्षा अधिक उज्ज्वल रंग-बिरंगे से चित्रित है तथा उसने उसमें जैसी मोहिनी शक्ति पायी,वैसा उसके युवक हृदय ने और कभी भी अनुभव नहीं किया था।
      किंतु वहां बीच में संस्कृत भाषा का यह झंझट आ खड़ा हुआ।अधिकांश यूरोपीय विद्वानों ने तो उस समय संस्कृत भाषा का नाम ही नहीं सुना था--इससे अर्थप्राप्ति की बात तो दूर रही।मैंनै पहले ही कहा था कि संस्कृत भाषा का विद्वान होकर अथोपार्जन पश्चिमी देशों में अभी एक असम्भव कार्य है।फिर भी हमारे इस युवक को संस्कृत सीखने की इच्छा प्रबल हो उठी।
     यह बड़े दुख की बात है,हम आधुनिक भारतीयों के लिए यह समझना अत्यन्त कठिन हो गया है कि विद्या के लिए ही विद्याभ्यास किस प्रकार हो सकता है।फिर भी नवद्वीप,वाराणसी एवं भारत के अन्यान्य स्थानों के पंडितों में विशेषकर संन्यासियों में आज भी ऐसे वृद्ध और युवक देख सकते हैं,जो विद्या के लिए भी विद्याभ्यास में रत हैं--ग्यान के लिए ही ग्यानलाभ की तृष्णा में उन्मत हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर का गुलाबी रत्न 'हवा महल' : इतिहास,अद्भुत वास्तुकला और पर्यटन का बेजोड़ संगम

                  GAURAV   Jha   ( Writer , Columnist & Journalist ) ---------‐--------------------------‐----------------------------------------- राजस्थान अपनी संस्कृति, वेशभूषा, पहनावा, त्योहारों और संगीत के अलावा अनोखे खूबसूरत, प्रसिद्ध किलों के लिए काफ़ी मशहूर है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप घूम सकते हैं। जी हाँ! आप राजस्थान के जयपुर शहर में घूमने का प्लान बनाएँ। क्योंकि घुमना अथवा घुमक्कड़ी करना भी एक कला है, घुमक्कड़ी के दौरान जहाँ भी घुमने जाइए। आप उस राज्य की संस्कृति, पहनावे, त्योहारों और खान-पान का लुत्फ़ उठाईए ।यकीनन उस राज्य के लोगों के बारे में जानिए, समझिए, थोड़ी बहुत गुफ्तगू कीजिए। किसी भी देश अथवा राज्य की असली पहचान वहाँ की संस्कृति, कला, शिक्षा-प्रणाली, त्योहारों,नृत्य-संगीत और वहाँ के इतिहास से होती है। राजस्थान के कई शहर ऐसे हैं, जहाँ जाकर इतिहास के पन्नों को एक बार फिर पलटने का मन करने लगता है। ऐसी ही एक खूबसूरत शहर है 'जयपुर, जो राजस्थान की राजधानी भी है। यहाँ राजा-महाराजाओं...

सुलभ क्रांति के जनक : पद्म विभूषण डाँ. विंदेश्वर पाठक

  WRITER GAURAV JHA  सुलभ स्वच्छता एवं सामाजिक सुधार-आंदोलन के जनक कहे जाने वाले पद्म विभूषण से अलंकृत महान व्यक्त्वि डॉ. विन्देश्वर पाठक जी थे। उन्होंने सिर्फ़ महात्मा गाँधी जी के सपने को पूरा नहीं किया। बल्कि स्कैवेंजरों के मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जीवन भर संघर्षरत रहा और अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। अक्सर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी कहा करते थे कि ------------- " शायद मेरा पुनर्जन्म नहीं हो,किंतु यदि ऐसा होता है, तब मेरी इच्छा है कि मेरा जन्म स्कैवेंजरों के परिवार में हो, जिससे मैं सर पर मैला ढ़ोने के अमानवीय, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तथा घृणित कार्य से उन्हें मुक्ति दिला सकूँ" कहीं न कहीं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विंदेश्वर पाठक जी महात्मा गाँधी जी के विचारों से प्रभावित थे,और उनके विचारों को सीने में लेकर चला और लाखों स्कैवेंजरों, 'अस्पृश्यों' को मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए महात्मा गाँधी के अधूरे सपने को पूरा किया। दर असल पद्म विभूषण डॉ. विंदेश्वर पाठक जी का जन्म 2 अप्रैल, 1943 को बिहार के वैशाली जिले के रामपुर के बघेल ग...

मिथिला मखाना : परंपरा ,स्वाद और सेहत की अनोखी कहानी

        Gaurav Jha   [WRITER, JOURNALIST & COLUMNIST ] बिहार के मिथिला (Mithila) में एक कहावत काफी मशहूर है- पग-पग पोखरि, माछ-मखान। मिथिला के मखाने अपने स्वाद, पोषक तत्व और प्राकृतिक रूप से उगाए जाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। मिथिला की पावन धरती, जहाँ ज्ञान, संस्कृति और परंपरा की खुशबू बसती है, वहीं की पहचान है मिथिला मखाना। इसे यूँ ही “तालाबों का सोना” नहीं कहा जाता। सदियों से मखाना मिथिला के किसानों की मेहनत, प्रकृति के वरदान और समृद्ध परंपरा का प्रतीक रहा है।कहा जाता है, मिथिला के तालाबों में सिर्फ पानी नहीं, मेहनत और सपने भी पलते हैं। कांटों से भरे गहरे पानी में उतरकर किसान मखाने के बीज निकालते हैं। यह सिर्फ खेती नहीं, पीढ़ियों से चली आ रही एक विरासत है। हर दाना किसानों की मेहनत और मिथिला की मिट्टी की कहानी कहता है।               लिहाज़ा भारत के 90% मखानों का उत्पादन यहीं से होता है। मिथिला का मखाना अपनी गुणवत्ता,स्वादिष्ट पोषक तत्व और औषधीय गुणों के कारण देश और विदेशों मे...