Skip to main content

जीवन है एक पूल जैसा

यह जीवन है एक पुल जैसा
पुल जोड़ती तो है,
मनुष्यों को दो एकता
के महीन धागों में,
वह पुल जो नदी पर
बनी होती है,दिखने
में स्थिर होती है,
लेकिन पथिकों, मुसाफिरों
का बोझ भी वही सहती है,
यह पुल जोड़ती है हमेशा
दो रास्ते के बीच की खाईयों
को हमेशा अपने बंधन से,
यह जीवन है एक पुल जैसा,
अनगिनत यात्री का इस पुल
पर आवागमन होता है,
यह पुल है न तो कभी
थकती है,न कभी ये
विश्राम ही करती है,
क़रीब से जब देखता हूँ,
पूल को तब समझता हूँ कि,
यह कितनों का बोझ सहन
करती है,बोझ उठाती है,
फिर भी स्थिर रहती है,
चुपचाप शांत रहती है,
यह जीवन है एक पुल जैसा,
मनुष्य का जीवन भी है,
एक लंबा पुल जैसा,
जिस पर कितने आदमी
हैं, ज़िंदगी में मिलते हैं,
फिर बिछड़ते हैं,
रह जाती हैं बस सबकी यादें,
और कुछ खास बातें
ज़िंदगी है सतत् चलते
रहने का हमेशा,
गुजरता हूँ जब भी किसी
बनी हुई पूल के ऊपर से,
देखता हूँ छोटे-छोटे बच्चे
को कुछ हाथों में लेकर
आस-पास चल रहे पथिक
को ज़ोर-ज़ोर से उच्च आवाज़ में,
पुकारते हुए,चिल्लाते हुए
उस बच्चे की ज़िंदगी को
देखता हूँ तो कभी सोचता हूँ
कि इसकी ज़िंदगी पूल पर
ही टिकी है, हाथों में कुछ
सामान बेचते हुए........
उलझ जाता हूं उसके सवालों
में कभी-कभी ,
इसलिए जीवन है एक पुल जैसा,

याद आती है हमेशा,जब सफ़र

ट्रेन में अक्सर होता है,

रेल अपनी रफ़्तार से

सतत् बढ़ती जाती है,

उस वक्त सहसा किसी पुल

पर रेल को गुजरते देखता हूँ,

पुल थरथराने,हिलने लगती है,

फिर भी वह अनगिनत यात्री का

बोझ अपने ऊपर उठाती है,

वह पूरे भार और बोझ को

वह सब कुछ सहन करती है,

फिर भी यह स्थिर और शांत रहती है,

उसकी आवाज़ को ग़ौर से,

सुना तो पाया कि यह 

आवाज़ कितनों के नींद

छीन लेती हैं,जगा देती है सबको,

ट्रेन के सफ़र में सिर्फ़ आदमी

को कुछ लम्हें याद रहते हैं

तो किसी पूल की,जो ट्रेन गुजरती है,

पुल के साथ हर मनुष्य का कुछ

पुराना रिश्ता है,

यह पुल साथ नहीं

कभी छोड़ती जन्म से लेकर आदमी की मृत्यु तक

 ट्रेन के सफ़र में पुल

और कुछ आस-पास बैठे मुसाफिरों

के साथ बिताए पल और कुछ

खट्टी-मीठी बातें और सिर्फ़ चहरे,

सदा ही याद रहते हैं,

यह जीवन है एक पुल जैसा।।











Comments

Popular posts from this blog

जयपुर का गुलाबी रत्न 'हवा महल' : इतिहास,अद्भुत वास्तुकला और पर्यटन का बेजोड़ संगम

                  GAURAV   Jha   ( Writer , Columnist & Journalist ) ---------‐--------------------------‐----------------------------------------- राजस्थान अपनी संस्कृति, वेशभूषा, पहनावा, त्योहारों और संगीत के अलावा अनोखे खूबसूरत, प्रसिद्ध किलों के लिए काफ़ी मशहूर है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप घूम सकते हैं। जी हाँ! आप राजस्थान के जयपुर शहर में घूमने का प्लान बनाएँ। क्योंकि घुमना अथवा घुमक्कड़ी करना भी एक कला है, घुमक्कड़ी के दौरान जहाँ भी घुमने जाइए। आप उस राज्य की संस्कृति, पहनावे, त्योहारों और खान-पान का लुत्फ़ उठाईए ।यकीनन उस राज्य के लोगों के बारे में जानिए, समझिए, थोड़ी बहुत गुफ्तगू कीजिए। किसी भी देश अथवा राज्य की असली पहचान वहाँ की संस्कृति, कला, शिक्षा-प्रणाली, त्योहारों,नृत्य-संगीत और वहाँ के इतिहास से होती है। राजस्थान के कई शहर ऐसे हैं, जहाँ जाकर इतिहास के पन्नों को एक बार फिर पलटने का मन करने लगता है। ऐसी ही एक खूबसूरत शहर है 'जयपुर, जो राजस्थान की राजधानी भी है। यहाँ राजा-महाराजाओं...

सुलभ क्रांति के जनक : पद्म विभूषण डाँ. विंदेश्वर पाठक

  WRITER GAURAV JHA  सुलभ स्वच्छता एवं सामाजिक सुधार-आंदोलन के जनक कहे जाने वाले पद्म विभूषण से अलंकृत महान व्यक्त्वि डॉ. विन्देश्वर पाठक जी थे। उन्होंने सिर्फ़ महात्मा गाँधी जी के सपने को पूरा नहीं किया। बल्कि स्कैवेंजरों के मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जीवन भर संघर्षरत रहा और अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। अक्सर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी कहा करते थे कि ------------- " शायद मेरा पुनर्जन्म नहीं हो,किंतु यदि ऐसा होता है, तब मेरी इच्छा है कि मेरा जन्म स्कैवेंजरों के परिवार में हो, जिससे मैं सर पर मैला ढ़ोने के अमानवीय, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तथा घृणित कार्य से उन्हें मुक्ति दिला सकूँ" कहीं न कहीं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विंदेश्वर पाठक जी महात्मा गाँधी जी के विचारों से प्रभावित थे,और उनके विचारों को सीने में लेकर चला और लाखों स्कैवेंजरों, 'अस्पृश्यों' को मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए महात्मा गाँधी के अधूरे सपने को पूरा किया। दर असल पद्म विभूषण डॉ. विंदेश्वर पाठक जी का जन्म 2 अप्रैल, 1943 को बिहार के वैशाली जिले के रामपुर के बघेल ग...

मिथिला मखाना : परंपरा ,स्वाद और सेहत की अनोखी कहानी

        Gaurav Jha   [WRITER, JOURNALIST & COLUMNIST ] बिहार के मिथिला (Mithila) में एक कहावत काफी मशहूर है- पग-पग पोखरि, माछ-मखान। मिथिला के मखाने अपने स्वाद, पोषक तत्व और प्राकृतिक रूप से उगाए जाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। मिथिला की पावन धरती, जहाँ ज्ञान, संस्कृति और परंपरा की खुशबू बसती है, वहीं की पहचान है मिथिला मखाना। इसे यूँ ही “तालाबों का सोना” नहीं कहा जाता। सदियों से मखाना मिथिला के किसानों की मेहनत, प्रकृति के वरदान और समृद्ध परंपरा का प्रतीक रहा है।कहा जाता है, मिथिला के तालाबों में सिर्फ पानी नहीं, मेहनत और सपने भी पलते हैं। कांटों से भरे गहरे पानी में उतरकर किसान मखाने के बीज निकालते हैं। यह सिर्फ खेती नहीं, पीढ़ियों से चली आ रही एक विरासत है। हर दाना किसानों की मेहनत और मिथिला की मिट्टी की कहानी कहता है।               लिहाज़ा भारत के 90% मखानों का उत्पादन यहीं से होता है। मिथिला का मखाना अपनी गुणवत्ता,स्वादिष्ट पोषक तत्व और औषधीय गुणों के कारण देश और विदेशों मे...