Skip to main content

कविता:-- प्रेम है एक शक्ति

तुमको जब भी चाहा,
हृदय की गहराई से चाहा,
मुझमें तुम हो,
तुझमें मैं सदा हूँ,
कुछ पल के लिए
अपने रास्ते में तुम्हें
खोजा तुम मेरे हृदय
में एक शक्ति बनकर
तुम मौजूद थी,
मेरी हर साँसों में,
मेरी हर धड़कन में
बसी तुम्हीं हो,
तुम्हारी चाहत में ख़ुद को
एक क्षण के लिए भूल
गया था मैं,
अपने वजूद को भूल गया था,
हम दोनों के बीच असीम प्रेम में
शक्ति थी इतनी अधिक
हम दोनों को ज़िंदा रखा,
तुम्हें पाना या चाहना न
तो मेरे हाथों में है,
न उस ख़ुदा के हाथों में,
सोचता हूँ कभी-कभी
मिले थे क्यूँ हम दोनों इक साथ,
ज़िंदगी महज़ एक इत्तिफाक है,
तुमसे मिलना,
चाहकर भी तुमसे दूर-दूर रहना,
उलझा था ख़ुद में,
ढूंढ़ रहा था तुम्हें ख़ुद के अंदर
यह ढूंढ़ने का सिलसिला ने
मुझे अपनों से गुमनाम कर दिया,
जीवन है सतत् चलते रहने का,
तुम्हारे प्रेम में ख़ुद को भूल गया,
मिलना और तुमसे दूर-दूर रहना ये
उस ईश्वर के हाथों में है,
विधाता के बनाए हुए विधान की
कथपुतली हैं हम दोनों,
कोशिश करता रहा था तुमसे,
तुम्हारे रूह से अलग हो जाऊं,
लेकिन तुम्हारे बचपन के दिनों के
कारण एक पल , एक सेकंड भी
तुमसे ख़ुद को मैं अलग न कर सका,
क्योंकि सोचता हूँ हम दोनों की
बचपन भी एक जैसी थी।
क्या कहें? क्या न कहें? कुछ भी कहना
अब आसान नहीं है,
सचमुच जानता हूँ यह प्रेम अंधा
होता है,कब?कहां? किससे?हो जाएं
ये महज़ कहना मुश्किल है,
पूछता हूँ तुमसे मैं,यह प्रेम क्यूँ?
ऐसा होता है जो हमें कभी
एक-दूसरे से मिलने ही न दें,
फिर भी लोग मुहब्बत कर बैठते हैं,
यह प्रेम ही तो है जो
एक-दूसरे का जान का दुश्मन भी
कभी-कभी बन जाता है,
तो कभी-कभी ये नया
जीवन भी मनुष्य को यह देता है,
यह पूरी सृष्टि प्रेम पर टिकी है,
महज़ यह प्रेम पर टिकी हुई है,
मंज़िल कभी मिलती है तो
कभी जीवन में रास्ते नहीं मिलते हैं,
टूट जाते हैं, बिगड़ जाते हैं सब कुछ
इस आपाधापी जीवन में,
गुजरने पड़ते हैं इम्तिहानों से हर-दिन
हर-क्षण एक नई उम्मीद और आशाओं के साथ,
कुछ पल जैसे समंदर के जल
बड़े वेग के साथ हल-चल पैदा करती है,
उसी प्रकार यह जीवन भी उस जल
की तरह कभी-कभी उथल-पुथल
मचाती है,
यह प्रेम ही होता है जिसमें
मंज़िल भी अलग-अलग हो जाते हैं,
रास्ते भी कुछ क्षण के लिए
अलग-अलग हो जाती है,
यह जीवन एक संग्राम है,
जहाँ हर-दिन ख़ुद से लड़ने पड़ते हैं,
यह एक ऐसे मोड़ पर लाकर
खड़े कर देते हैं जहाँ प्रेम के सिवा
कुछ कभी दिखता ही नहीं है,
गैरों के साथ नहीं बल्कि अपने
लोगों से भी कुछ पल के लिए अलग-थलग
कर देती है,वो हम दोनों के बीच
असीम और प्रगाढ़ प्रेम ही तो है,
जो जीवन में कभी अपार शक्ति का
संचार करती है तो कभी जीवन को
बढ़ने हेतु एक नयी दिशा प्रदान करती है‌।।
प्रेम एक बहुत सरल चीज़ है,
करना बहुत आसान होता है,
लेकिन प्रेम में रहकर चीज़ों को
जानना, समझना,बारीकी से चीज़ों को
महसूस कर पाना उतना भी सहज
और सरल नहीं होता,
यह बेहद कठिन काम है,
यह प्रेम ही तो है जो जीवन देती है,
यह जीवन और मृत्यु के बीच की रेखा
होती है जो जीवन को हर-रोज,
प्रतिपल एक नया वह संदेश देती है।
परस्पर असीम प्रेम के कारण ही
आज ज़िंदा है हम और तुम।।

✍️✍️✍️ Gaurav 🙏

Comments

Popular posts from this blog

जयपुर का गुलाबी रत्न 'हवा महल' : इतिहास,अद्भुत वास्तुकला और पर्यटन का बेजोड़ संगम

                  GAURAV   Jha   ( Writer , Columnist & Journalist ) ---------‐--------------------------‐----------------------------------------- राजस्थान अपनी संस्कृति, वेशभूषा, पहनावा, त्योहारों और संगीत के अलावा अनोखे खूबसूरत, प्रसिद्ध किलों के लिए काफ़ी मशहूर है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप घूम सकते हैं। जी हाँ! आप राजस्थान के जयपुर शहर में घूमने का प्लान बनाएँ। क्योंकि घुमना अथवा घुमक्कड़ी करना भी एक कला है, घुमक्कड़ी के दौरान जहाँ भी घुमने जाइए। आप उस राज्य की संस्कृति, पहनावे, त्योहारों और खान-पान का लुत्फ़ उठाईए ।यकीनन उस राज्य के लोगों के बारे में जानिए, समझिए, थोड़ी बहुत गुफ्तगू कीजिए। किसी भी देश अथवा राज्य की असली पहचान वहाँ की संस्कृति, कला, शिक्षा-प्रणाली, त्योहारों,नृत्य-संगीत और वहाँ के इतिहास से होती है। राजस्थान के कई शहर ऐसे हैं, जहाँ जाकर इतिहास के पन्नों को एक बार फिर पलटने का मन करने लगता है। ऐसी ही एक खूबसूरत शहर है 'जयपुर, जो राजस्थान की राजधानी भी है। यहाँ राजा-महाराजाओं...

सुलभ क्रांति के जनक : पद्म विभूषण डाँ. विंदेश्वर पाठक

  WRITER GAURAV JHA  सुलभ स्वच्छता एवं सामाजिक सुधार-आंदोलन के जनक कहे जाने वाले पद्म विभूषण से अलंकृत महान व्यक्त्वि डॉ. विन्देश्वर पाठक जी थे। उन्होंने सिर्फ़ महात्मा गाँधी जी के सपने को पूरा नहीं किया। बल्कि स्कैवेंजरों के मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जीवन भर संघर्षरत रहा और अपने जीवन का लक्ष्य बनाया। अक्सर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी कहा करते थे कि ------------- " शायद मेरा पुनर्जन्म नहीं हो,किंतु यदि ऐसा होता है, तब मेरी इच्छा है कि मेरा जन्म स्कैवेंजरों के परिवार में हो, जिससे मैं सर पर मैला ढ़ोने के अमानवीय, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तथा घृणित कार्य से उन्हें मुक्ति दिला सकूँ" कहीं न कहीं पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. विंदेश्वर पाठक जी महात्मा गाँधी जी के विचारों से प्रभावित थे,और उनके विचारों को सीने में लेकर चला और लाखों स्कैवेंजरों, 'अस्पृश्यों' को मानवाधिकार और सम्मान दिलाने के लिए महात्मा गाँधी के अधूरे सपने को पूरा किया। दर असल पद्म विभूषण डॉ. विंदेश्वर पाठक जी का जन्म 2 अप्रैल, 1943 को बिहार के वैशाली जिले के रामपुर के बघेल ग...

मिथिला मखाना : परंपरा ,स्वाद और सेहत की अनोखी कहानी

        Gaurav Jha   [WRITER, JOURNALIST & COLUMNIST ] बिहार के मिथिला (Mithila) में एक कहावत काफी मशहूर है- पग-पग पोखरि, माछ-मखान। मिथिला के मखाने अपने स्वाद, पोषक तत्व और प्राकृतिक रूप से उगाए जाने के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। मिथिला की पावन धरती, जहाँ ज्ञान, संस्कृति और परंपरा की खुशबू बसती है, वहीं की पहचान है मिथिला मखाना। इसे यूँ ही “तालाबों का सोना” नहीं कहा जाता। सदियों से मखाना मिथिला के किसानों की मेहनत, प्रकृति के वरदान और समृद्ध परंपरा का प्रतीक रहा है।कहा जाता है, मिथिला के तालाबों में सिर्फ पानी नहीं, मेहनत और सपने भी पलते हैं। कांटों से भरे गहरे पानी में उतरकर किसान मखाने के बीज निकालते हैं। यह सिर्फ खेती नहीं, पीढ़ियों से चली आ रही एक विरासत है। हर दाना किसानों की मेहनत और मिथिला की मिट्टी की कहानी कहता है।               लिहाज़ा भारत के 90% मखानों का उत्पादन यहीं से होता है। मिथिला का मखाना अपनी गुणवत्ता,स्वादिष्ट पोषक तत्व और औषधीय गुणों के कारण देश और विदेशों मे...